*विनम्र आग्रह
वृद्ध जनों का करे सम्मान ,
बढ़ जाएगा आप का मान !!
मान्यवर,
सादर प्रणाम।
BJWS एक स्वयंसेवी संस्था है, जो Society Registration Act 21, 1860 के अंतर्गत बिहार सरकार से वर्ष 2010 में निबंधित है। संस्था अपने सक्रिय साथियों के सहयोग एवं मार्गदर्शन से जनसहयोग के माध्यम से विभिन्न सामाजिक गतिविधियों का सफल संचालन करती आ रही है।

इसी कड़ी में एक विशेष पहल:
समाज के सम्मानित धरोहर, इस सामाजिक बगिया के बागवान – हमारे वृद्धजनों के सम्मान, आनंदमय एवं उपयोगी जीवन के लिए संस्था ने 7 नवंबर 2016 से वैशाली जिले के पातेपुर प्रखंड अंतर्गत प्राणपुर गांव में “वृद्ध सम्मान केंद्र” – ,,(अस्थाई वृद्ध प्रवास केंद्र) का सफल संचालन करती आ रही है।
केंद्र की मुख्य गतिविधियां:
- अस्थाई प्रवास: आपदा/आपात स्थिति में वृद्धजनों के लिएअस्थाई प्रवास,/ठहरने की व्यवस्था।
- आनंद सभा: हर रविवार को इलाके के वृद्धजन एकत्रित होकर जीवन के अनुभव साझा करते हैं, भजन-कीर्तन करते हैं।
- सामाजिक समरसता: जाति-धर्म भूलकर सभी एक साथ चाय-नाश्ता, भोजन करते हैं। पारिवारिक कलह पर आपसी चर्चा कर सुलह का रास्ता निकालते हैं।
- स्वास्थ्य एवं सम्मान: समय-समय पर चिकित्सा सुविधा, आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई जाती है। पर्व-त्योहार से पहले वृद्धजनों के लिए विशेष उत्सव कार्यक्रम
- वृद्ध दिवस समारोह: वृद्ध दिवस पर बृहत स्तर पर सम्मान समारोह। इसमें वृद्धजनों के साथ-साथ पूर्वजों के नाम पर प्रतिष्ठान रखने वाले युवाओं और सहयोगकर्ताओं को भी सम्मानित किया जाता है, ताकि नई पीढ़ी में बुजुर्गों के प्रति आदर बढ़े।
संस्था जनसहयोग से मौदह बुजुर्ग में “वृद्ध सम्मान क्लब” भी सफलतापूर्वक चला रही है और अधिक से अधिक गांवों-पंचायतों में ऐसे क्लब स्थापित करने के लिए प्रयासरत है।
आपसे आग्रह:
संस्था अपने क्रियाकलापों को और विस्तार देना चाहती है ताकि अधिक से अधिक लोगों में वृद्धजनों के प्रति स्नेह, प्रेम और सम्मान जागृत हो सके। इस पुनीत कार्य में आप सभी के सहयोग की अपेक्षा है। आपका सहयोग – धन, समय या मार्गदर्शन – हमारे बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कान लाएगा।
सहयोग के लिए संपर्क करें:
BJWS संस्था परिवार
मोबाइल: 9955256442
“सेवा ही सच्ची पूजा है” ।



